
सिरोंज। शहर में प्रशासन द्वारा शुरू की गई अतिक्रमण विरोधी मुहिम थमते ही अतिक्रमणकारियों ने फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. प्रशासन द्वारा शहर में इस मुहिम को जोर शोर से शुरू किया गया था. शहर में प्रशासन द्वारा मुनादी कराने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया भी गया. जिससे लोगों को शहर
के अतिक्रमण मुक्त होने की उम्मीद जगी थी. लेकिन कुछ दिनों बाद यह मुहिम थमते ही अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. हालांकि जल्द ही एक बार फिर से शहर के सभी हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू करने की बात कही जा रही है.
इनका कहना है
इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामप्रकाश साहू का कहना है कि फिलहाल एसआईआर के कार्य में कर्मचारियों की ड्यूटी लगे होने से अतिक्रमण मुहिम प्रभावित हुई है. शहर के सभी हिस्सों में जल्द ही फिर से मुहिम चलाकर अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जावेगी. नगरपालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण ना करने को लेकर लगातार मुनादी कराई जा रही हैं.
