नाबालिग दूल्हे की शादी रुकी: 22 साल की लड़की की 16 साल के लड़के से कर रहे थे शादी

विदिशा: सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की टीम को ग्राम मुरादपुर में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कस्बा एवं सहायक संचालक विवेक शर्मा को मामले से अवगत कराया, जिला
दस्तावेज जांच में एक लड़का नाबालिग मिला
बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित जोड़ों के दस्तावेजों की जांच की गई. जांच में दो जोड़े बालिग पाए गए, जबकि एक जोड़े में लड़का नाबालिग मिला. दस्तावेजों की जांच के दौरान लड़के की अंकसूची के अनुसार उसकी जन्मतिथि 29 जून 2010कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित कर ग्राम मुरादपुर भेजी गई. मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि वहां तीन जोड़ों का विवाह आयोजित किया जा रहा था. मौके पर टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर परिजनों के हस्ताक्षर लिए गए तथा नाबालिग बालक का विवाहपाई गई, वहीं बालिका की आयु जांच में उसकी उम्र 22 वर्ष सामने आई.

इसके बाद टीम ने लड़के के परिजनों से चर्चा की. अधिकारियों ने बताया कि 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले लड़के का विवाह कराना कानूनन अपराध है और इस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
रुकवाया गया. इसके साथ ही अट्टा-सट्टा प्रथा के चलते तीनों जोड़ों के विवाह स्थगित कर दिए गए, कार्रवाई के दौरान टीम में विदिशा सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की जिला प्रभारी दीपा शर्मा, मोनू सेन, सुषमा भार्गव, रंभा उपाध्याय, दिनेश सिंह प्रताप, आरक्षक रत्नेश उपस्थित रहे.

Next Post

विदिशा रेलवे स्टेशन पर टिकट व्यवस्था बदहाल, यात्रियों को हो रही परेशानी

Fri May 8 , 2026
विदिशा: विदिशा रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए केवल एक ही विंडो संचालित होने और एटीवीएम मशीनों के अधिकांश समय बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ती भीड़ के कारण लंबी कतारें, धक्का-मुक्की और विवाद जैसी स्थिति बन रही है. महिलाओं, वरिष्ठ […]

You May Like