भोपाल, 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि ये ‘विश्व मित्र’ भारत का सम्मान है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”विश्व मित्र’ भारत का सम्मान… साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस 3’ से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक अभिनंदन।”
