छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी में बाढ़ में तमिलनाडु के एक परिवार के चार सदस्य बह गए

चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु में तिरुपत्तूर का एक चार सदस्यीय परिवार छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की कांगेर घाटी में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में बह गया।

तमिलनाडु निवासी राजेश कुमार (43) रायपुर में ठेकेदार के रूप में काम करते थे। वह अपनी पत्नी पवित्रा (40) और अपनी दो बेटियों, संजना (7) और सौमिया (4) के साथ कार में घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बाढ़ में बह गयी।

रिपोर्टों के मुताबिक चारों शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अंतिम संस्कार के लिए शवों को तमिलनाडु ले जाने के प्रयास जारी हैं।

Next Post

उत्तम क्षमा धर्म के साथ पर्वराज पर्यूषण हुआ शुरू

Fri Aug 29 , 2025
अजमेर, (वार्ता) राजस्थान में अजमेर के पाल बिछला क्षेत्र के पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को पर्वराज पर्यूषण का प्रथम दिवस उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। दिगंबर आमनाए के श्रावकों ने 10 दिवसीय पर्वराज का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया। भाद्रपद शुक्ल पंचमी से पर्यूषण पर्वराज […]

You May Like

Play sound