सिख समाज शहर में निकाल रहा प्रभातफेरी

सीहोर।इन दिनों प्रकाशोत्सव को लेकर सिख समाज शहर में प्रभात फेरी निकाल रहा है. गुरुवार को श्रद्धालु शबद कीर्तन करते हुए सवा घंटे में चार किमी चले और फिर गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे.

हर साल की तरह इस बार भी सिख समाज प्रभात फेरी निकाल रहा है. प्रकाश पर्व पर यह प्रभात फेरी निकाली जाती है. इसमें समाज के लोग शबद कीर्तन करते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों और कालोनियों में जाते हैं. सिख समाज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसा गुरुवार को प्रभात फेरी सुबह 5 बजे गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई जो बंगला क्षेत्र से होती हुई मेन रोड, अमर टॉकीज, लेवर कालोनी, नेहरू कालोनी होती हुई बापस सुबह 7.15 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंची. इस दौरान कई जगह प्रभात फेरी का लोगों ने स्वागत किया. इसी तारतम्य में शुक्रवार को प्रभात फेरी नगर की कई कालोनियों में जाएगी। इनमें दांगी स्टेट, गुलाब विहार, गुलाब पारस बाटिका फेस 1 और 2 में जाएगी. इसके लिए इन जगहों पर तैयारियां की जा रही है. कई जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया जाएगा.

 

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का फरार आरोपी

Fri Oct 24 , 2025
सतना :पन्ना रोड पर लोटस सिटी के निकट डेढ़ महीने पहले एक व्यापारी को कट्टा दिखाकर मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी […]

You May Like

Play sound