नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव कर पूरे राज्य के भविष्य को संवारने का प्रयास :साय

रायपुर 16 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नये शैक्षणिक सत्र पर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे और हम हर वह प्रयास कर रहे हैं जिससे शिक्षा का बेहतर वातावरण बने।

श्री साय ने सोमवार को एक्स पर ट्वीट कर सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा,“प्यारे बच्चों आज से स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी है। नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ फिर से एक नई शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन हम सबके लिए विशेष है। मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ कि खूब मन लगाकर पढ़िये, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछिए, उत्तर खोजिए और आगे बढ़िए। आपकी शिक्षा, आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है।”

श्री साय ने कहा,“हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। हम हर वह प्रयास कर रहे हैं, जिससे शिक्षा का बेहतर वातावरण बने। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई शिक्षा नीति के संकल्पों के अनुरूप बदलाव कर पूरे प्रदेश के भविष्य को संवारने का प्रयास किया है। आप केवल मन लगाकर पढ़िये, बाकी की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिये। खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ के गौरव बनो। आप सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

Next Post

वाशिंगटन सुंदर मेरे प्रेरणास्रोत : साई सुदर्शन

Mon Jun 16 , 2025
लंदन, 16 जून (वार्ता) भारतीय बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने सोमवार को कहा कि उनके वरिष्ठ साथी क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर उनके लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। तमिलनाडु के घरेलू क्रिकेट के दिनों से जुड़े ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास सत्र के दौरान फिर से मिले। […]

You May Like