ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज रविवार को ग्वालियर दुर्ग स्थित गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ के सेवादारों और नगर निगम के द्वारा संयुक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यटन स्थल की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में सुबह ग्वालियर किले पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
स्वच्छता अभियान में एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, ग्वालियर इंफ्लुएंसर कम्युनिटी सहित शहर के प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्यटन स्थल की स्वच्छता और पौधारोपण में योगदान दिया।
Next Post
रामपुर की जनसुनवाई में 71 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6101 प्रकरणों का निराकरण
Sun Sep 27 , 2026
सतना /मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सातवां कार्यक्रम शनिवार को रामपुर बघेलान जनपद पंचायत के सभागार में जन संवाद, जनसुनवाई, उद्योग संवाद की गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रत्यक्ष जनसुनवाई में 71 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई तथा विकासखण्ड में पूर्व की लंबित 8159 कुल […]

You May Like
-
3 months ago
पीटीईटी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न