रामपुर की जनसुनवाई में 71 आवेदनों की हुई सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के लंबित 6101 प्रकरणों का निराकरण

सतना /मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सातवां कार्यक्रम शनिवार को रामपुर बघेलान जनपद पंचायत के सभागार में जन संवाद, जनसुनवाई, उद्योग संवाद की गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रत्यक्ष जनसुनवाई में 71 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई तथा विकासखण्ड में पूर्व की लंबित 8159 कुल सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में से 6101 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। इसके पूर्व जिला मुख्यालय सतना के कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी एक वाहन (ट्रेवलर) में बैठकर रामपुर बघेलान के लिए रवाना हुए।

रामपुर बघेलान पहुंचकर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर, एसपी और डीएफओ सहित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया तथा स्थानीय स्तर पर जनसुनवाई में आये लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सिंह सहित एसडीएम संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, एसडीओपी श्री दीक्षित, टीआई संदीप चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, एलडीएम गौतम शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ग्वालियर दौरे पर आए

Sun Sep 27 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल नवीन दायित्व संभालने के बाद आज रविवार को पहली बार ग्वालियर आए हैं। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आत्मीयजनों से भेंट कर रहे हैं। आशीष अग्रवाल प्रातः ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित […]

You May Like