ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल नवीन दायित्व संभालने के बाद आज रविवार को पहली बार ग्वालियर आए हैं। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ आत्मीयजनों से भेंट कर रहे हैं। आशीष अग्रवाल प्रातः ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित रेशम मिल, हजीरा आंगनवाड़ी केंद्र में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान में शामिल हुए।
इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 16 के बूथ क्रमांक-292, महाराजा मानसिंह मंडल अंतर्गत चंदनपुरा, हजीरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे। वे दोपहर में गोविंदबाग कार्यालय में आत्मीयजनों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 07ः30 बजे वन्दे भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे
