मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक

सीहोर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला, शपथ ग्रहण, भाषण, नारे सहित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं. इस अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू एवं नशे की लत से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संदेश दिया तथा सभी ने तंबाकू एवं नशे के सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है तथा यह व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों को बर्बाद करता है. उन्होंने कहा कि नशा अच्छी आदतों का होना चाहिए साथ ही नशे की रोकथाम केवल बातों में ही नही व्यवहार में भी होना चाहिए. उन्होंने कहा युवा वर्ग यदि तंबाकू एवं नशे से दूर रहे तो स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है.

 

 

Next Post

सोहागपुर में संपत्तिकर में बढ़ोतरी पर नेता प्रतिपक्ष का विरोध, टैक्स दरें वापस लेने की मांग

Mon Jun 1 , 2026
सोहागपुर। नगर परिषद सोहागपुर द्वारा संपत्तिकर की दरों में की गई वृद्धि को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद धर्मदास बेलवंशी ने कर वृद्धि पर आपत्ति जताते हुए इसे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि नगर […]

You May Like