नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जनवरी 2025 में 17.89 लाख सदस्य जोड़े हैं जिसमें 2़17 लाख महिलायें हैं।
केंद्रीय श्रम एवं राेजगार मंत्रालय ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में 11.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार ईपीएफओ ने जनवरी 2025 में लगभग 8.23 लाख नए सदस्य नामांकित किए हैं। महीने के दौरान जोड़े गए कुल सदस्यों में से लगभग 3.44 लाख रही है जो दिसंबर 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत अधिक है।
आंकड़ों में बताया गया है कि सदस्यों के संदर्भ में शीर्ष पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लगभग 59.98 प्रतिशत वृद्धि हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा शामिल हैं।
Next Post
महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा कब पूरा करेगी भाजपा: आतिशी
Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा की ‘विपदा’ सरकार महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा कब पूरा करेगी? सुश्री आतिशी ने […]

You May Like
-
6 months ago
पचास देश के साथ एफटीए पर बात कर रहा है भारत : गोयल
