ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 8 ग्राम ड्रग्स बरामद

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 8 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है, बरामद की गई है.पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत हीरानगर पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली. सोमवार को पुलिस टीम आईटीआई मैदान के पास गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा.

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसकी पैंट की जेब से ब्राउन शुगर बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्की उर्फ लखन उम्र 36 साल निवासी गौहर नगर के रूप में हुई है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शातिर बदमाश है और अपनी पहचान छिपाकर वारदात करता था. पुलिस अब उससे मादक पदार्थ के सप्लायर और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से जुआ, मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में कई केस दर्ज हैं.

Next Post

आईगॉट प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभियोजन अधिकारी सम्मानित

Wed Apr 29 , 2026
इंदौर: अभियोजन संचालनालय में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता और प्रशिक्षण के प्रति रुचि भी साफ नजर आई.भोपाल से आए प्रभारी संयुक्त संचालक के आगमन पर जिला न्यायालय स्थित कार्यालय में उनका स्वागत किया […]

You May Like