विद्युत सुधार कार्य के दौरान सप्लाई हुई चालू, चपेट में आया कर्मचारी

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर गणेश मंदिर में विद्युत सुधार के दौरान कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक तिलवारा निवासी पुष्पेंद्र चढ़ार पिता लेख राम 45 वर्षीय का बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी था । गणेश मंदिर की बिजली बंद होने की शिकायत पर

सुधार कार्य करने पहुंचा था जब वह

विद्युत पोल पर चढ़कर कम कर रहा था तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई और वह कारण की चपेट में आ गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अठ्ठारह और उन्नीस अप्रैल को अवकाश के बावजूद सभी उपार्जन केन्द्रों पर होगी गेहूं की खरीदी

Wed Apr 16 , 2025
भोपाल, 16 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी उपार्जन केन्द्रों पर आगामी 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गेहूं की खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसके […]

You May Like