अठ्ठारह और उन्नीस अप्रैल को अवकाश के बावजूद सभी उपार्जन केन्द्रों पर होगी गेहूं की खरीदी

भोपाल, 16 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी उपार्जन केन्द्रों पर आगामी 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गेहूं की खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसके लिए किसान स्लॉट बुक करा सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। किसान इन तिथियों में स्लॉट बुक कर बिना किसी परेशानी के गेहूं विक्रय कर सकेंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसके लिए समस्त जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में उपार्जन केन्द्रों की निरंतर मॉनीटरिंग करें। उपार्जन कार्य से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों और एजेंसियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को कतारों में लंबा इंतजार न करना पड़े, तुलाई, रख-रखाव, भुगतान और परिवहन की सभी व्यवस्थाएँ समय पर और पारदर्शिता से हों।

Next Post

मध्यप्रदेश : ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed Apr 16 , 2025
भोपाल, 16 अप्रैल (वार्ता) नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने आज राजधानी भोपाल समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में […]

You May Like