बिहार में भी जमकर हो रही है ‘वोट चोरी’ : कांग्रेस

नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिहार में भी ‘वोट चोरी’ का खेल जमकर चल रहा है और अंतिम मतदाता सूची में एक ही घर में सैकड़ों वोटरों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि चुनाव आयोग ने जो अंतिम मतदाता सूची जारी की है उसमें जमुई के एक ही घर के पते पर 247 मतदाता पंजीकृत हैं जबकि मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति का नाम तीन बार दर्ज कर दिया है। इस सूची में मृतकों के नाम भी दर्ज हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह के कई मामले सामने आए हैं लेकिन बिहार की जनता ‘वोट चोरी’ नहीं होने देगी और ऐसा करने वालों जनता चुनावों में कड़ा सबक सिखाएगी।

इसके साथ ही पार्टी ने एक अखबार में छपी खबर भी पोस्ट की है जिसके शीर्षक में “जमुई में एक ही घर में 247 मतदाता मुजफ्फरपुर में एक का नाम तीन जगह।” लिखा है।

Next Post

सबरीमाला मंदिर में माल्या द्वारा चढ़ायी गयीं सोने की परतें गायब होने का आरोप

Sun Oct 5 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 05 अक्टूबर (वार्ता) भाजपा नेता और पूर्व मिजोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने रविवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वर्ष 1998 में उद्योगपति विजय माल्या द्वारा सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर में दान दी गयी करोड़ों रूपये की सोने की परतें […]

You May Like