
ग्वालियर। जमुना बाई मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 7 फरवरी, शनिवार को महावीर भवन कंपू में स्व. अंसारानी अग्रवाल की स्मृति में हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जीबी पंत अस्पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यूसुफ जमाल मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए ट्रस्ट के सचिव एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संजीव अग्रवाल कुक्कू ने दी। अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि डॉ जमाल का नाम ग्वालियर में हृदय रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। क्योंकि ग्वालियर के मरीजों के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष योगदान के लिए केंद्र सरकार से डाॅ जमाल को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से महावीर भवन कंपू में दीप प्रज्जवलन के साथ शिविर शुरू होगा। शिविर में पहले से रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ही परामर्श दिया जाएगा। शिविर में शुगर एवं बीपी की जांच भी निशुल्क की जाएगी। पत्रकार वार्ता में चेंबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, शरद गोयल, अभिषेक चतुर्वेदी भी मौजूद थे।
