मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ हिरासत में तीन बदमाश

उज्जैन। शहर में दो गैंग के बीच चली आ रही रंजिश में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में तीन बदमाशों को मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक आई 20 कार भी बरामद की गई है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उण्डासा रोड गरोठ रोड पुलिया के नीचे एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स लिये किसी अन्य व्यक्ति को देने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक राजाराम चौहान मय पुलिस बल के मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। एक व्यक्ति पुलिया के नीचे खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू पिता श्यामसिंह बुंदेला 51 वर्ष निवासी जनता कॉलोनी, आगर रोड, उज्जैन बताया। आरोपी बुंदेला गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा कुख्यात बदमाश जीतू बुंदेला का भाई होना सामने आया है। तलाशी लेने पर लोवर (पेन्ट) की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में हल्के पीले रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला। उक्त पदार्थ की पहचान एमडी ड्रग्स के रूप में की गई। जो 28 ग्राम कीमत करीब 35 हजार रुपये बरामद हो गया। मोके से धर्मेंद्र की कार एमपी-13 सीसी 3125 भी जब्त की गई है।

नीलगंगा पुलिस ने पकड़ी 25 ग्राम ड्रग्स

नीलगंगा थाना पुलिस ने वाकणकर ब्रिज के पास पार्किंग स्थल से नमन उर्फ नवीन पिता हरनाम सिंह गुर्जर 30 वर्ष, निवासी विश्वबैंक कॉलोनी, चिमनगंज और चंद्रशेखर पिता हरनाम सिंह गुर्जर 38 वर्ष को पकड़ा है। दोनों के पास से 25 ग्राम एम.डी. ड्रग्स मिली है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि अप्रैल माह में पुलिस ने अब तक मादक पदार्थों की अनेक बार धरपकड़ की है।

 

Next Post

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका: बेरोजगार है और उम्र भी कम, पिता की गुहार पर हाईकोर्ट ने बेटी और परिजनों को बातचीत के लिए भेजा

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर। उम्र में छोटे नवयुवक के द्वारा बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पिता की तरफ से हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि विशेष समुदाय के युवक ने उसकी बेटी का ब्रेन वॉश कर दिया है। हाईकोर्ट के […]

You May Like