पांढुरना: नगर के मुख्य मार्ग पर आरडी स्कूल काँम्पलेक्स के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे पिता पुत्री घायल हो गए,जिन्हें जन सहयोग से नगर के सिविल चिकित्सालय पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को नागपुर रेफर किया गया है,इसमें युवती की हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है।नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल मार्ग पर आरडी स्कूल कॉम्प्लेक्स के सामने मंगलवार के दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक युपी 22 बीटी 0515 द्वारा एक स्कूटी को टक्कर मारने से इस पर सवार पिता पुत्री घायल हो गए,इन दोनों को जन सहयोग से नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां युवती चैताली जोशी 22 की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया
गया है, वहीं युवती के पिता जो कि नगर के सेंट्रल बैंक में पदस्थ है किशोर जोशी को नगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती उपचार किया जा रहा है,बताया जा रहा है कि युवती चैताली अपने पिता को स्कूटी पर बैठकर घर जा रहीं थी उसी समय यह दुर्घटना हुई,घटना के बाद ट्रक चालक तेज गति से भाग रहा था,लेकिन अन्य वाहन चालकों तथा राहगीरों द्वारा इसे पकड़ पुलिस के हवाले किया,बताया जा रहा है ट्रक में केला लद हुआ था,जिसे नासिक से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा ट्रक चालक परिचालक को गिरफ्तार कर ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में खडा किया है ।नौ एंट्री के बावजूद इस तरह के भारी वाहनों के बोर्ड परीक्षाओं के दौरान भी नगर में प्रवेश को लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है ।
