
मोतीपुरा/नाहरढ। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीपुरा की होनहार छात्रा कु.निर्मला पिता समरथ मीणा कक्षा 9 वी ग्राम कोलवी ने गरोठ में आयोजित शालाये जिला खेल प्रतियोगिता दौड़ एस जी एफ आई अंडर 17 बालिका वर्ग में एथेलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में 800 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही से छात्रा का संभाग स्तर पर चयन हुआ है। संभागीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य कैलाश सूर्यवंशी एवं टीम मैनेजर जय सिंह भाटी , हुकुम चंद पाटीदार, मनोज कुमार स्वामी, मुकेश बनानी, भंवर सिंह राठौर, रविन्द्र कंथारिया, अरविंद उपाध्याय, अशोक पुनिया,निम्स्या ठाकुर, श्रीमति वनीता मोड़, श्रीमति शीतल भिडोडिया, सत्यनारायण धाकड़, रामगोपाल माली, अनिरुद्ध सिंह राठौर, जनशिक्षक सुनील धनोतिया, राहुल राठौर, श्रीमति सीमा पाटीदार, अब्दुल लतीफ पठान,कमलेश उदिया, अशोक प्रजापत, घनश्याम प्रजापत, शुभम नागर, प्रभुलाल सूर्यवंशी, आरिफ मंसूरी,भागीरथ जरानिया, कुलदीप पाटीदार, दशरथ शर्मा, मंगलेश परमार, शिवलाल डांगी,राहुल डांगी ,श्रीमति आशा कुमावत, श्रीमति गायत्री प्रजापत, सुश्री टीना उदिया सहित समस्त शिक्षकों द्वारा बालिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया व सम्मान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की । बेटी ने माता पिता के साथ ही विधालय का नाम रोशन किया है । सभी का आभार कैलाश चन्द्र सुर्यवंशी ने माना ।
