कांग्रेस अध्यक्ष का दावा किसानों की धान खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार

*जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर भी दिलीप मिश्रा ने उठाए सवाल*-

सतना- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने सतना व मैंहर जिले में किसानों की हो रही धान खरीदी में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार होने का दावा करते हुए कहा है कि जिले में हो रही धान खरीदी पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के मिली भगत से किसानों से लगभग तीन करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक की बसूली होने की संभावना है !

श्री मिश्रा ने धान खरीदी में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया है कि हर खरीदी केंद्रों में 2 किलो प्रति कुंटल तौल के नाम पर अधिक धान किसानों से ली जा रही है और तौल के लिए लेबर चार्ज के नाम पर 10 रु प्रति कुंटल किसानों से नगद राशि की भी वसूली की जा रही है जबकि तौलने की जवाबदारी संबंधित खरीदी केंद्रों की होती है किसानों का तौल में कोई पैसा नहीं लगना चाहिए ! उन्होंने कहा कि तौल कांटे की फिक्सिंग में भी एक बड़ा खेल खेला जा रहा है जिसमें 1 किलो प्रतिबोरी अधिक धान तौली जा रही है श्री मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहां है की सतना एवं मैहर जिले में हो रही धान खरीदी पर सतना जिले के धान खरीदी का लक्ष्य लगभग 3 लाख कुंटल व मैहर जिले का लक्ष्य लगभग 1लाख 90000 हजार कुंटल है लक्ष्य के अनुसार सतना जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों से प्रति कुंटल ढाई किलो के मान से तौल के नाम पर धान ली जा रही है जिसका कुल वजन 7लाख50000 कुंटल होता है जिसकी कीमत एक करोड़ 73 लख रुपए धान में इसी प्रकार मैहर जिले में धान खरीदी का लक्ष्य लगभग 1करोड 90000लाख कुंटल है जिसमें वजन के नाम पर 90 लाख रुपए के वसूली होने की संभावना है इसी क्रम में तौल में 10रू प्रति कुटल के नाम से वसूली हो रही है जबकि संबंधित खरीदी केंद्रों को धान निशुल्क तौलना चाहिए जिसमें लक्ष्य के अनुसार लगभग 30 लाख रुपए का भ्रष्टाचार लेबर के नाम पर हो रहा है सतना एवं मैहर में धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक की वसूली खरीदी केंद्रों के द्वारा की जा रही है व सूत्रों के अनुसार खरीदी केंद्र बनाने में भी करोड़ों रुपए की अलग से राशि की वसूली की गई है !

श्री मिश्रा ने सतना एवं मैहर जिले के धान खरीदी केंद्रों में लगभग तीन करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों के खून पसीने की कमाई को जिले के आला अधिकारियों के संरक्षण में रशि की वसूली की जा रही है व जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तमाशा देख रहे हैं। श्री मिश्रा ने सतना एवं मैहर जिले के कलेक्टर से धान खरीदी में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग करते हुए मैहर व सतना जिले के जनप्रतिनिधियों से सवाल किया है कि आखिर किसानों के खून पसीने की कमाई में हो रहे भ्रष्टाचार पर जिले के जनप्रतिनिधि मौन क्यों हैं उन्हें अपनी चुप्पी तोड़कर किसानों के पक्ष में खड़े होना चाहिए !

Next Post

प्रदेश संगठन मंत्री सहित नेताओं ने दी रायसिंह बाबुजी को श्रद्धांजलि

Sun Jan 5 , 2025
खरगोन। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, अजा कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान, खरगोन सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, लोकेश शुक्ला आदि ने पूर्व विधायक स्व. रायसिंह राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त नेतागण बीती रात रायसिंह बाबुजी के निज निवास पर पहुंचे […]

You May Like