भोपाल, 19 मई (वार्ता) सेना के संबंध में आपत्तिजनक बयानों के चलते चर्चा में आए मध्यप्रदेश के मंंत्रियों विजय शाह और जगदीश देवड़ा के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आज भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हुआ।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार पन्ना, छतरपुर, मऊगंज, सीहोर, जीरन, पिपरिया और कुछ अन्य स्थानों पर विजय शाह और जगदीश देवड़ा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। इस दौरान इन दोनों मंत्रियों के प्रतीक पुतलों के दहन का दावा भी कांग्रेस की ओर से किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस इन दोनों मंत्रियों, खासतौर से विजय शाह का लगातार कर रही है। पिछले दो तीन दिनों से राज्य में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन आदि किए जा रहे हैं।
