
नवभारत न्यूज
रीवा, 18 फरवरी, महाकुंभ में शामिल होने जा रहे यात्रियो को अधिक कीमत पर खाद्य सामग्री विक्रय करने की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व नापतौल विभाग की संयुक्त टीम गठित की है. सोमवार को टीम द्वारा रेस्टोरेंट एवं होटलो में पहुंचकर नमूने एकत्र किये.
टीम द्वारा होटल द हेरीटेज रीवा की जांच की गई. कार्यवाही के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने तथा वेज नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ संग्रहित पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. टीम द्वारा पनीर व दाल चीनी की लीगल नमूना कार्रवाई की गई है. टीम द्वारा होटल लैंडमार्क की जाँच की गई जिसमें कलर, हींग, दाल मक्का आटा के नमूने लिए गए. नाप तौल विभाग द्वारा अप्रमाणित तौल कांटा पाए जाने से जप्त किया गया. टीम द्वारा होटल स्वयंवर मैरिज गार्डन मानस भवन के पीछे रीवा से मानक स्तर की जाँच हेतु रंगीन सौंफ एवं दालचीनी के नमूने लिए गए. वेज नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ संग्रहित पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. नाप तौल विभाग द्वारा अप्रमाणित तौल कांटा पाए जाने से जप्त किया गया. इसके पश्चात टीम द्वारा सेलिब्रेसन में कार्यवाही की गई. दही व पनीर के नमूने लिए गए व वेज नॉनवेज खा पदार्थ एकसाथ संग्रहित पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया नाप तौल विभाग द्वारा अप्रमाणित तौल काँटा पाए जाने से ज़ब्त किया गया. कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे, साबिर अली आदि मौजूद रहे.
