
जबलपुर। शहर में मांस, मटन, चिकन और मछली की खुलेआम बिक्री को लेकर विरोध में जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि शहर में अनियंत्रित मांस बिक्री से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा मदिरा और मांसाहार के कारण आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। साथ ही खाद्य विभाग पर हलाल और झटका मांस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रमाणन को अनिवार्य करने की मांग की गई।
संगठन ने नगर निगम और केंट बोर्ड क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, शासकीय संस्थानों व पर्यटन विभाग के होटलों में हलाल मांस बिक्री पर रोक तथा खुले में पड़े मांस से आवारा कुत्तों के आक्रामक होने की समस्या पर भी चिंता जताई।
जॉइंट कलेक्टर ऋषभ जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कन्हैया तिवारी, नीलू सोनकर, संजय ढींगरा, अमरनाथ सोनकर, रोशन गौतेल, सुजीत सिंह ठाकुर, अभिलाष पराग, ध्रुव विश्वकर्मा, हिमांशु त्रिपाठी, एड. वरुण सिंह, एड. संतोष विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
