
जबलपुर। शहर में भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया। हर दिन पारे में गिरावट हो रही है। गर्मी अपना असर दिखा रही है। दिन के साथ रातें भी गरम हो चली है। शुक्रवार को लू चलने के साथ पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया । सुबह से सूर्यदेव ने उग्र तेवर दिखाये । दिनभर गरम हवएं झुलसाती रही। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने बचने लोग गमच्छा, टोपी, चश्मा लगाकर ही बाहर निकले।
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 18 व 22 अप्रैल तक जबलपुर जिले में दिन का तापमान 41 से 42.5 डिग्री सेल्सियस और एवं रात का तापमान 22 से 23.5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिस कारण दिन में लू भी चल सकती है। दीर्घवादी पूर्वानुमान में पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो हफ्तों में वर्षा नहीं होने, एवं दिन वा रात के तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 39 और शाम को 27 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं चार से पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थीं।
मौसम विभाग की माने तो एक ट्रफ, उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश तक, पूर्वी राजस्थान के ऊपर से होकर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.5 किमी की ऊँचाई पर लगभग 167-185 किमी प्रति घंटे की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम प्रवाहित हो रही है।
