नयी दिल्ली,18 सितंबर ( वार्ता) कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक गुरु पोप लियो 14वें ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
पवित्र वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में आयोजित एक पवित्र समारोह के दौरान, पोप लियो 14वें ने एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद दिया।
सांसद सतनाम सिंह संधू, सांसद एवं पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला और भारतीय अल्पसंख्यक संघ( आईएमएफ) संयोजक प्रो. हिमानी सूद के नेतृत्व में आईएमएफ प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान, पोप लियो 14वें ने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र को आशीर्वाद दिया। सांसद सतनाम सिंह संधू ने एक पुस्तक ‘हार्ट टू हार्ट: रेवरेंस ऑफ सागा’ भेंट की। यह किताब प्रधानमंत्री मोदी और सिख समुदाय के विशेष संबंधों की कहानी को दर्शाती है।
Next Post
ईडी ने 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पूर्व सांसद और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया
Thu Sep 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में पूर्व सांसद और अंडमान और निकोबार राज्य सहकारी बैंक (एएनएससीबीएल) के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राय शर्मा, इसी बैंक के प्रबंध निदेशक के. मुरुगन और ऋण अधिकारी के. कलैवानन को […]

You May Like
-
2 years ago
महाकुंभ में छतनाग घाट के पास लगी आग
-
2 years ago
शिकायतों का तत्वरित निराकरण करें, लापरवाही नहीं
