टीसीएस को पहली तिमाही में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,760 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज भारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में समेकित 12,760 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 12,040 करोड़ रुपये था।

कंपनी का यह प्रदर्शन बाजार के अनुमानों से बेहतर बताया जा रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में ये वृद्धि 4.4 प्रतिशत है।

कंपनी द्वारा गुरूवार को स्थानीय शेयर बाजारों के बंद होने के बाद पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए गए। बीती अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व 1.3 प्रतिशत बढ़कर 63,437 करोड़ रुपये रहा पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 62,613 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 4,65,620 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस ने जून तिमाही के दौरान 9.4 अरब डॉलर के अनुबंध हासिल किए, जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में दर्ज किए गए 12.2 अरब डॉलर के अनुबंध की तुलना में कम हैं।

कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में क्रमिक और साल-दर-साल, दोनों आधार पर वृद्धि देखी गई है।

आलोच्य तिमाही में प्रति शेयर लाभ 35.3 रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 33.3 रुपये था।

Next Post

न्यायालय ने आईएएस अधिकारी पर अवमानना मामले में लगाया जुर्माना रद्द किया

Thu Jul 10 , 2025
चेन्नई, 10 जुलाई (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई न करने से संबंधित अवमानना ​​मामले में गुरुवार को अदालत में उपस्थित होकर बिना शर्त माफी मांगने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी और ग्रेटर चेन्नई निगम आयुक्त जे कुमारगुरुबरन पर एक लाख रुपये जुर्माने के […]

You May Like