
रीवा। रीवा में श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध संजय गांधी, गांधी मेमोरियल एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह कामबंद हड़ताल पर बैठ गये.
दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा. अस्पताल के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन दोपहर 2 बजे तक चला. अधिकारियों के समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ. दरअसल आउटसोर्स एजेंसी इजायल कम्पनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन नही दिया जा रहा है. पिछले बार भी वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल की थी, बाद में मामला आश्वासन पर शांत हुआ था. आउटसोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि कम्पनी न तो समय पर वेतन देती है और मनमानी कटौती की जाती है. इतना ही नही बिना कारण बताए भुगतान रोक दिया जाता है. 1200 आउटसोर्स कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल में ड़टे रहे. अगर वेतन नही दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है, हड़ताल जारी है. डीन सहित अधीक्षक ने कम्पनी से बात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही वेतन खातो में भेज दिया जायेगा उसके बाद भी आउटसोर्स कर्मचारी नही माने, उनका कहना था कि हर बार आश्वासन मिलता है निराकरण नही होता. जब तक ठोस कार्यवाही नही होगी तब तक काम पर वापस नही लौटेगे. अस्पताल की व्यवस्था हड़ताल के चलते बिगड़ गई है.
