रीवा:चालू वर्षाकाल के दौरान जिले में 290.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस अवधि में तहसील हुजूर में 617.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 430.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 648 मिलीमीटर, सिरमौर में 449.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 259 मिलीमीटर, सेमरिया में 466 मिलीमीटर, मनगवां में 478 मिलीमीटर तथा जवा में 255 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 96 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी.
जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 74 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील हुजूर में 50 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 90 मिलीमीटर, गुढ़ में 55 मिलीमीटर, सिरमौर में 120 मिलीमीटर, त्योंथर में 70 मिलीमीटर, सेमरिया में 75 मिलीमीटर, मनगवां में 86 मिलीमीटर तथा जवा में 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.
जिले में अब तक 907.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
रीवा मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 907.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 808.2 मिलीमीटर, हनुमना में 977.5 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 935.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 209.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 72.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 50 मिलीमीटर, हनुमना में 72.6 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 96 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.
