
सीहोर। शुक्रवार की देर रात इंदौर से जबलपुर जा रही बस को रोककर स्टाफ के साथ मारपीट करने व रुपये लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम और वारदात में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के अनुसार फरियादी मेहरबान सिंह राजपूत पिता मांगीलाल जाति निवासी ग्राम निशाना तहसील शुजालपुर जिला शाजापुर जो कि इंटरसिटी लिंक की इंदौर से जबलपुर बस का ड्रायवर है ने राजेश वर्मा बस कंडेक्टर के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं बस क्रमांक MP43-P9090 जो कि इंदौर से जबलपुर व जबलपुर से इंदौर चलती हैं, पर ड्रायवरी करता हूँ। 31मई के रात्रि करीब 12.20 बजे क्रीसेंट चौराहा पर तीन लड़कों ने,जिनमे से एक लड़के का नाम मुकेश वैरागी है, ने मेरे और कंडक्टर के साथ मारपीट कर पैसे और बस की चाबी छुड़ाकर ले गए हैं.फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पर टीम का गठन किया गया एव आरोपीगण मनोज उर्फ अमन बैरागी पिता स्व. ईश्वरदास बैरागी उम्र 22 साल निवासी श्यामपुर रोड राम मंदिर के पास गल्ला मण्डी सीहोर, मुकेश बैरागी पिता बाबूदास बैरागी उम्र 35 साल निवासी श्यामपुर रोड राम मंदिर के पास गल्ला मण्डी सीहोर को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर उक्त आरोपीगणो से बस ड्रायवर से लूटी गई राशि घटना में प्रयुक्ट बगैर नम्बर प्लेट के एक्टिवा वाहन, बस की चाबी को जप्त किया गया आरोपीगणो को बापर्दा न्यायालय पेश कर दिनांक 03 जून तक का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है प्रकरण में फरार आरोपी प्रीतम मेवाडा निवासी जमोनिया थाना मण्डी सीहोर की तलाश की जा रही है ।
