दिल्ली उच्च न्यायालय में धमकी भरा मेल, तीन बम रखने का दावा

नयी दिल्ली 12 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस मेल में कोर्ट परिसर में तीन बम रखे जाने का दावा किया गया है और बताया गया कि इन्हें दोपहर दो बजे तक विस्फोटित कर दिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मेल आज सुबह 8:38 बजे ”कनिमोझी थेविद्या” नाम से दिल्ली उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में पाकिस्तान और तमिलनाडु के आतंकी लिंक का हवाला देते हुए जज रूम एवं कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की बात लिखी गई थी।
ईमेल मिलते ही तुरंत हाईकोर्ट प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और दिल्ली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बम स्क्वॉड, स्पेशल सेल और साइबर सेल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जज, वकील, वादकारी और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी की सच्चाई की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर सेल मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।
इस धमकी के बाद उच्च न्यायालय और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Next Post

इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक समारोह में दिखायी दिए धनखड़

Fri Sep 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने पद से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखायी दिए। श्री धनखड़ राष्ट्रपति भवन में श्री सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेेने आए थे। वह इस कार्यक्रम में […]

You May Like