एकजुट होकर कार्य करना होगा:राधा

सिंगरौली । म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस उमंग, उत्साह वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी में राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, एसपी सियाज केएम, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक राम लल्लू बैस, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने कहा कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सर्वस्व अर्पण की भावना के साथ हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

 म.प्र.का उपलब्धियों के लिए विशिष्ट पहचान है: शाह

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि म.प्र. अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और विकास की उपलब्धियों के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। इधर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वहीं किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व प्रतियोगिता विजेता किसान आशीष सिंह को ट्रैक्टर, रितेश बैस को बुलेट तथा सुदामा बैस को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म मध्यप्रदेश की धरती पर हुआ : डंग

Sun Nov 1 , 2026
मंदसौर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती देवों, संतों, महापुरुषों और बलिदानियों की भूमि है। सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज और चंद्रशेखर आजाद जैसी […]

You May Like