एक बगिया मां के नाम: फर्जीवाड़ा रोकने एप; स्व- सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी

(किशोर वर्मा)

रायसेन। जिले को हराभरा बनाने के लिए जिला पंचायत विभाग अब एक बगिया मां के नाम अभियान शुरू करने जा रहा है। दरअसल पौध रोपण में फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से नया सॉफ्टवेयर अपलोड होगा।

एप से जमीन का चयन..…

जिपं रायसेन मनरेगा प्रभारी अखलेश द्विवेदी,आजीविका मिशन के अधिकारी ने बताया कि सिपरी एप पौध रोपण के लिए जमीन का चयन करेगा। अगर ऐप से मना हो गई तो स्वीकृति नहीं मिलगी। आधे एकड़ में 50 पौधों और 1 एकड़ में100 पौधेरोपण किए जाएंगे। एक एकड़ से अधिक भूमि का उपयोग नहीं होगा। एप की हां के बाद पानी के लिए नदी, नाला, कुआं, तालाब, खेत तालाब ट्यूबवेल से 12 महीने पानी की उपलब्धता पर ही फलोद्यान विकसित किया जाएगा। जलस्रोत न होने पर 50 हजार लीटर क्षमता का जलकुंड भी इस परियोजना में शामिल रहेगा। पौधे विशेष के लिए भूमि की अनुकूलता भी बताएगा।

7 जनपद पंचायत रायसेन जिले में।
100 जनपद में सदस्य होंगे।
40 हजार पौधेरोपण का लक्ष्य
500 महिला स्व सहायता समूह के हैं सदस्य।
0. 5 से 1.0 एकड़ भूमि में किया जाएगा पौधरोपण।
2 लाख 84 हजार रुपये का खर्च।
प्रत्येक जनपद में 100 हितग्राहियों का होगा चयन।

इनका कहना है

पौध रोपण के समय ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर…

आगामी दिनों में जिले में एक बगिया मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। सिपरी एप एसआईपीआरआई सॉटवेयर पर पौधरोपण का कार्य अपलोड होगा और रोपण के समय ड्रोन नजर रखेगा। पौधरोपण का कार्य स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। 15अगस्त से 15 सितंबर तक कार्य होगा और प्रत्येक जनपद में 100 हितग्राही चयन होंगे।अंजू पवन भदौरिया सीईओ जिपं रायसेन

15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा अभियान….

मनरेगा प्रभारी अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि एक बगिया मां के नाम परियोजना में हितग्राहियों का चयन 15 जुलाई तक किया जाना था। किन्हीं अपरिहार्य कारणों से देरी हो गई है। जिसे प्रशासकीय स्वीकृति 25 जुलाई तक दे दी गई है। इसके बाद 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच पौधरोपण किया जाएगा। सिपरी एप पौधरोपण के लिए अवधि भी बताएगा। श्रेष्ठ कार्य के आधार पर पुरस्कार के लिए संबंधित जनपद पंचायतों को चुना जाएगा।

जिले में विभिन्न विभागों द्वारा परंपरागत तरीके से किया जाने वाला पौधरोपण अभियान नहीं किया जाएगा। इसमें पौधों पर में फर्जीवाडा रोकने के लिए एप और नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है ।इस अभियान में ड्रोन कैमरे से पौधरोपण पर नजर रखी जाएगी। इसका कार्य स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका मिशन और रोजगार गारंटी योजना से किया जाएगा। इस योजना के तहत एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत पौधे रोपे जाएंगे ।इस मिशन का उद्देश्य जिले को हरा भरा बनाना और सुंदर और स्वच्छ बनाना है। पौधारोपण अभियान 1 अगस्त 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें प्राथमिकता समूह की महिलाओं और रोजगार गारंटी योजना की सदस्यों को दी जाएगी।

 

Next Post

लाइन में खड़े व्यक्ति का मोबाइल चोरी

Sat Aug 2 , 2025
सतना : जिला चिकित्सालय की ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी हो गया. फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई.ग्राम पोस्ट बिरसिंहपुर निवासी राजाबेटा पाण्डेय अपनी पत्नी के साथ अपने भतीजे को दिखाने के लिए […]

You May Like