घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला

अस्पताल में उपचार जारी, चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने ने दिया घटना को अंजाम
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के माधवगढ़ स्थित खरे मोहल्ले में देर रात चोरी के इरादे से घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश घर से काफी सामान भी चुरा ले गए। घटना सुबह शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे की बताई गई। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्होंने महिला के बेटे को सूचना दी।

घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेवा देवमणि सोनी अपने घर में अकेली रहती हैं, जबकि उनके बेटे और परिवार सतना में रहते हैं। अज्ञात बदमाश चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे थे। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 मौके पर मिले हथियार

घर के भीतर से चाकू, रॉड और अन्य धारदार हथियार मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं हथियारों से हमला किया गया था। देवमणि सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पीड़िता के नाती अमन सोनी ने बताया कि माधवगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Next Post

अधारताल-घमापुर में चले चाकू, दो गंभीर

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर: अधारताल और घमापुर में चाकूबाजी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।अधारताल पुलिस के मुताबिक संजय केवट 44 वर्ष निवासी करोंदा नाला रिषीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करोंदानाला पट्रोल पम्प के सामने उसकी इलेक्ट्रिक की दुकान है। […]

You May Like