रीवा के नए DIG होंगे हेमंत चौहान राजेश सिंह भेजे गए भोपाल

रीवा। राज्य शासन द्वारा पुलिस अधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया है. रीवा में पदस्थ डीआईजी राजेश सिंह को डीआईजी भोपाल ग्रामीण रेंज बनाया गया है. तो वही रीवा के नए डीआईजी हेमंत चौहान होगे. 2010 बैच के अफसर श्री चौहान अभी डीआईजी एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल है. जिन्हे डीआईजी रीवा की कमान सौपी गई है. रीवा डीआईजी राजेश सिंह कम समय में रीवा में रहकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. बेहद सरल स्वभाव के साथ काम करने की अपनी एक अलग ही शैली रही है. रीवा में पदस्थापना के बाद अपराधो पर नियंत्रण के साथ अपराधियो नकेल कसने का काम किया. श्री सिंह सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भी शिरकत कर युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियो को सदैव ही प्रोत्साहित किया है.

Next Post

राजनीतिक दलों के प्रचार-एसएमएस की स्वीकृति-अस्वीकृति में हमारी भूमिका नहीं :ट्राई

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ( ट्राई ) ने सोमवार को कहा कि व्यक्तिगत एसएमएस संदेश टेम्पलेट को स्वीकृत या अस्वीकार करने का कार्य दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) कंपनियों द्वारा किया जाता है और इसमें ट्राई की कोई सीधी भूमिका नहीं है। ट्राई ने महाराष्ट्र में […]

You May Like