दर्दनाक हादसा: पानी पी रहे बालक पर गिरी टंकी, दबने से मौत 

रतलाम। पानी पी रहे बालक पर स्टैंड टूटने से टंकी उस पर गिर गई, जिससे बालक दब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर नागरिका और पुलिस पहुंची। दर्दनाक हादसे से आक्रोशित नागरिकों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार जिले के धामनोद नगर के वार्ड नम्बर 14 में नई आबादी क्षेत्र में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धामनोद नगर परिषद द्वारा पानी की टंकी रखी गई थी। सोमवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे 6 वर्षीय अर्पित पिता राजकुमार तेवाड़ टंकी पर पानी पीने गया था। तभी टंकी का स्टैंड टूट गया और टंकी अर्पित पर जा गिरी। इससे अर्पित टंकी के नीचे दब गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो कुछ लोग वहां पहुंचे तथा टंकी हटाकर अर्पित को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अर्पित का शव पीएम के लिए सैलाना के सरकारी अस्पताल भिजवाया। नगर परिषद पहुंचे नागरिकों ने बताया कि दो हजार लीटर क्षमता वाली यह टंकी नगर परिषद द्वारा दो वर्ष पहले लगाई गई थी। आरोप लगाया कि की लगातार मांग के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था और यह हादसा हो गया।

Next Post

नकाबपोश बदमाश ले उड़े गांव से चार बाइक 

Mon Jul 21 , 2025
इछावर. थाना अन्तर्गत ग्राम बिजिशनगर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चार बाइक ले उड़े. घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार ग्राम ब्रिजिशनगर में बीती देर रात नकाबपोश चोरों ने […]

You May Like