नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ( ट्राई ) ने सोमवार को कहा कि व्यक्तिगत एसएमएस संदेश टेम्पलेट को स्वीकृत या अस्वीकार करने का कार्य दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) कंपनियों द्वारा किया जाता है और इसमें ट्राई की कोई सीधी भूमिका नहीं है।
ट्राई ने महाराष्ट्र में एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को प्रचार के संबंध में एसएमएस भेजने के आवेदन को अस्वीकार करने से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का स्वतः सज्ञान लेते हुए एक स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें उसने ऐसे व्यक्तिगत एसएमएस अभियानों को स्वीकार या अस्वीकार करने में अपनी किसी भी भूमिका से स्पष्ट रूप से इनकार किया है।
दूरसंचार क्षेत्र के विनियामक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ट्राई व्यक्तिगत एसएमएस अभियानों की स्वीकृति या अस्वीकृति में शामिल नहीं होता है। ये कार्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा दूरसंचार वाणिज्यिक संचार उपभोक्ता वरीयता विनियम (टीसीसीसीपीआर) 2018 के तहत निर्धारित रूपरेखा के अनुसार किये जाते हैं।” बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र के बारे में मीडिया में जो खबर प्रकाशित की गयी है, उससे संबंधित घटना में ट्राई की कोई भूमिका नहीं है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने आज आरोप लगाया था कि ट्राई ने अपने कार्यकर्ताओं को एक साथ एक प्रकार के एसएमएस भेजने के उसके आवेदन को खारिज कर दिया है। पार्टी के अनुसार महाराष्ट्र के 2024 के चुनाव की चोरी के बारे में एक वृत्त चित्र से जुड़ा संदेश भेजने की अनुमति मांगी थी।
ट्राई ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट में कहा कि उसने ऐसा कोई आवेदन

