इटारसी।दिल्ली के जनकपुरी में आयोजित इंटरनेशनल झूलेलाल चालीहा महोत्सव के 12वें दिन आयोजित लाल साईं मंदिर के लाइव कार्यक्रम में इटारसी की झूलण सेवा समिति से जुड़े भजन गायक विशाल गगलानी और सौरभ शिवनानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दोनों कलाकारों ने पारंपरिक सिंधी भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति के उपरांत जनकपुरी दिल्ली सिंधी पंचायत की ओर से दोनों कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।
