एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आज शुभारंभ करेंगे सीएम डॉ यादव, साझा करेंगे टेक्नोलॉजी आधारित विकास का विजन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के अग्रणी प्रौद्योगिकी निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वे सोमवार को भोपाल में आयोजित “एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0” का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के विजन को साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश, नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा टेक सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में यह कॉन्क्लेव महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

Next Post

इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे

Mon Jul 13 , 2026
इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले आम चुनावों की तारीख तय हो गई है। हमास हमले और ईरान के साथ युद्ध के बाद यह पहला चुनाव पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगा। इजरायल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है क्योंकि देश में अगले आम चुनावों […]

You May Like