पुलिस हिरासत से आरोपी भाई को छुड़ाकर ले गया बदमाश

जबलपुर। बरेला थाने में दर्ज एक गंभीर अपराध में फरार आरोपी को पुलिस ने किसानी मोहल्ला से दबोच लिया। जब पुलिस फोर्स आरोपी को पुलिस वाहन में बैठाकर हिरासत में लेते थाने ले जाने लगी तभी उसका भाई कुल्हाडी लेकर पहुंचा और धमकाते हुए पुलिस बल पर कुल्हाडी से वार करने की कोशिश करने लगा इस बीच वह अपने भाई को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरेला थाने में 25 आर्म्स एक्ट अमेत अन्य धाराओं के तहत एक अपराध दर्ज हुआ था जिसमेंं राहुल दुबे, शुभम दुबे, शुभम यादव, लकी यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शुभम दुबे बरेला का अपने घर की ओर मुख्य मार्ग बरेला से किसानी मोहल्ला रोड पर खडा है।

तलाश में थाना पुलिस के साथ पहुंची थी क्राइम ब्रांच-

सूचना पर बरेला थाने में पदस्थ उप निरीक्षक यादवेन्द्र गिरी प्रधान आराक्षक विशन सनोडिया, एवं अपराध शाखा जबलपुर के सउनि कैलाश मिश्रा, सउनि आलोक मिश्रा, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, आरक्षक शिव सिंह बघेल, आरक्षक प्रमोद सोनी ने दबिश दी। इसी बीच शुभम दुबे गाड़ी से उतरा तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस वाहन में बैठाया तो कुल्हाडी लेकर पहुंचा

शुभम

हिरासत में लेकर पुलिस ने उसे थाने ले जाने गाडी में बैठा लिया तभी शुभम का भाई राहुल दुबे घर की तरफ से कुल्हाडी लेकर पहुंचा और पुलिस बल को धमकी देते हुए पुलिस पार्टी पर कुल्हाडी से वार करने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा पकडऩे का प्रयास किया गया उसी समय शुभम पुलिस हिरासत से छूट कर सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए होकर भाई के साथ भाग गया। पुलिस ने गुरुवार को शुभम दुबे, राहुल दुबे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कचरा घर बना कॉलेज का खेल मैदान, भोजन के पैकेट, पानी की पाऊच आदि कचरे से पटा मैदान

Fri Nov 14 , 2025
ब्यावरा। नगर के शासकीय कॉलेज का खेल मैदान इन दिनों कचरा घर बना हुआ है. खेल मैदान पर पड़े भोजन के पैकेट, पानी के पाऊच खिलाडिय़ों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है, इसके कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही है. लम्बे समय बाद भी खेल मैदान की सफाई […]

You May Like