
भोपाल। शाहपुरा झील के पास एक युवक का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता मिला. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. चूनाभट्टी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जानाकरी के मुताबिक 34 वर्षीय कमलेश यादव चूनाभट्टी का निवासी था. बुधवार शाम को कमलेश ने एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाते हुए, उसे गले में डाला था. कमलेश ने अपने मोबाइल से एक सेल्फी लेकर अपने बड़े भाई को भी इसकी फोटो भेजा था. कमलेश के भाई ने उसे रोकने की कोशिश भी की थी. परिजन जबतक घटना स्थल पर पहुंच पाते, तबतक कमलेश फंदे पर झूल चुका था. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया. पुलिस कमलेश के सुसाइड़ का कारण पता कर रही है. शुरूआती जांच में पता चला है कि कमलेश शराब पीने का आदी था. वह वाहन चालक के तौर पर काम करता था. शराब के नशे में उसका कई लोगों से विवाद भी होता था, जिसकी शिकायत थाने में भी होती थी. मर्ग कामय कर चूनाभट्टी थाना पुलिस जांच करने में जुटी है.
