कांग्रेस की राजनीति परिवार और सत्ता के इर्द-गिर्द रही-डॉ गुप्ता

हांसी 08 अगस्त (वार्ता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हांसी में स्वागत-अभिनंदन समारोह के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति परिवार और सत्ता के इर्द-गिर्द रही है जबकि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू की सत्ता की महत्वाकांक्षा के कारण देश का विभाजन हुआ और 1975 में इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों का दमन किया।

हांसी पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भयाना और अन्य नेताओं ने डॉ. गुप्ता का पगड़ी पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचने तथा युवाओं से संवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता की मेहनत से ही चुनाव में कमल खिलता है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े पदों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला किसान और युवा भाजपा सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर पौने दो लाख से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मनीष ग्रोवर, डी.पी. वत्स सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आईएमए हांसी ने भी डा. गुप्ता का स्वागत किया। उन्होंने चिकित्सकों से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

Next Post

इराक के प्रधानमंत्री ने मैक्रों से आर्थिक सहयोग मजबूत करने का आग्रह किया

Sat Aug 8 , 2026
बगदाद, 8 अगस्त (वार्ता) इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक […]

You May Like