पमरे महाप्रबन्धक ने किया ध्वजारोहण

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया जहाँ महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल, सेंट जॉन एम्बुलेंस, स्काउट्स एवं गाइड्स की टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और साथ ही बड़ी संख्या में रेलवे के स्कूली बच्चों द्वारा देश भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

समारोह में अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं तथा विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर, रेल अधिकारीगण, रेल सुरक्षा बल के जवान एवं कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में बच्चे और परिजन उपस्थित रहे।महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने अपने संदेश वाचन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल के सभी रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने सन्देश में बताया कि आज का यह पावन अवसर हमारे लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति आस्था व्यक्त करने का दिन है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुआ। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उत्सव नहीं है, बल्कि कर्तव्यों, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प भी है।

Next Post

दतिया में कलेक्टर ने परेड की सलामी ली, विकास कार्यों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Mon Jan 26 , 2026
दतिया:दतिया में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह […]

You May Like

Play sound