रीवा:थाना बिछिया में 2015 से अब तक 40 लावारिस वाहन थाना परिसर में रखे हुए हैं. इनमें 38 दो पहिया वाहन तथा दो चार पहिया वाहन शामिल हैं. सभी वाहन रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग के दौरान लावारिस रूप में पकड़े गए हैं.
थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने इस संबंध में बताया है कि अज्ञात वाहनों को उनके मालिकों को सौंपने की कार्यवाही की जा रही है. सूची में शामिल वाहनों के मालिक वैध दस्तावेज दिखाकर थाना परिसर से वाहन प्राप्त कर सकते हैं. दस्तावेज सत्यापन के बाद वाहन जिस स्थिति में उसी स्थिति में वाहन मालिक को सौंपे जाएंगे.
