कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले तीन लुटेरे पकड़ाए

जबलपुर। घमापुर पुलिस ने कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने बताया कि 18 जुलाई को घमापुर थाने में धर्मपाल सिंह राजपूत 56 वर्ष निवासी समदड़िया ग्रीन सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है करिया पाथर मरघटाई खारी विसर्जन कार्यक्रम में आया था काली मंदिर मरघटाई के पास मोटर सायकल में 3 लड़कों ने उसे घेर लिया था। एक लड़के ने देशी कट्टा निकालकर उसे अड़ा दिया तथा अन्य लड़कों ने उससे छीना झपटी किये। एक लड़का उसकी स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2684 छीनकर भाग गए थे। नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। क्लू मिलते ही राम मंदिर के पास स्थित मैदान में दबिश देर कर

साहित सेन, पिता विष्णु सेन 19 वर्ष निवासी शीतला माई एवं राज सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर 21 वर्ष निवासी खटीक मोहल्लाको पकड़ा गया। दोनों ने अपने साथी सम्मान रैकवार के साथ मिलकर लूट करना स्वीकार किए। छीनी हुई एक्सिस सम्मान रैकवार के पास होना बताया। सम्मान रैकवार की तलाश की जो घर पर नहीं मिला। टेस्टिंग रोड़ जवाहर स्कूल के पीछे ग्राउण्ड में घेराबंदी कर सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार 19 वर्ष निवासी हनुमानताल को दबोचा गया। जिसके कब्जे से कटटा, एक कारतूस जब्त किया गया। सम्मान रैकवार ने पूछताछ पर अपने साथी साहिल एवं राज सोनकर के साथ मिलकर एक्सिस छीनना स्वीकार करते हुये छीनी हुई एक्सिस को टेस्टिंग रोड स्थित खण्डर भवन में छिपाकर रखना बताया। एक्सिस, बाइक को भी जब्त किया गया।

सम्मान पर 21, साहिल पर 3 अपराध दर्ज

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी सम्मान रैकवार आपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ पूर्व से लूट, अवैध वसूली, मारपीट, चोरी, 5 विस्फोटक अधिनियम व आर्म्स एक्ट आदि के 21 अपराध दर्ज हैं। इसी प्रकार साहिल सेन के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट के 3 अपराध दर्ज है।

Next Post

पेपर लीक पर जवाब देने के बजाय आवाज दबा रही सरकार:अजय सिंह

Tue Jul 21 , 2026
सीधी ।मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दिल्ली में संसद घेराव कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाना […]

You May Like