भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई में आयोजित एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन में देश-विदेश के निवेशकों से संवाद करेंगे। इस सत्र में रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण निर्माण सहित विभिन्न औद्योगिक सेक्टर्स में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन में निवेश के अवसरों को लेकर भी उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे। इस बैठक में मैक्सिको, सिंगापुर, कनाडा और इटली के कॉन्सुल जनरल विशेष रूप से शामिल होंगे।
हिंडाल्को, वेलस्पन, एलएंडटी, सन फार्मा, रिलायंस, गॉदरेज, अल्ट्राटेक, बजाज, आईपीसीए और रेमंड जैसे प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधि भी इस संवाद का हिस्सा बनेंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर सभी डाक कर्मियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
