प्रतिमा विसर्जन के दौरान मधुमक्खी का हमला, पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन भक्त घायल

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भक्तों पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। मधुमक्खी के हमले में एक पुलिसकर्मी सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेज दिया। विसर्जन के दौरान हुए अचानक हमले से शक्ति घाट परिसर में भगदड़ मच गई। कई लोग नदी में कूद गए तो कई इधर-उधर भागे। मौके पर मौजूद पुलिस बल और नगर परिषद के कर्मचारियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पूरी घटना तब घटित हुई जब किसी भक्त ने स्मोक कैंडल छोड़ी जिसका धुआं से अचानक मधुमक्खी उड़ गई और श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गये। तहसीलदार नितिन कुमार ने बताया की श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विसर्जन अन्य सुरक्षित घाटों पर कराया साथ ही नगर पालिका सीएमओ और थाना प्रभारी राजेश दुबे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शक्ति घाट पर विसर्जन के लिए न जाएं और निर्धारित वैकल्पिक घाटों का उपयोग करें। जबकि पहले प्रशासन के द्वारा शक्ति घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था कराई थी। परन्तु मधुमक्खी के हमले के बाद शक्ति घाट पर प्रतिमा विसर्जन प्रतिवन्धित किया गया। प्रत्यक्षदर्शी सिद्धार्थ पटेल ने बताया की हम भगवान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन करने गए थे तभी अचानक किसी कारणों से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में 10 से 12 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल लेकर आए। मधुमक्खियों हमले से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है।

इनका कहना है।

रतन गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्मोक कैंडल का उपयोग करने से मधुमक्खियां ने हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं इनका सामुदायिक स्वास्थ्य के उपचार किया जा रहा है।

नितिन कुमार, तहसीलदार

Next Post

मुख्यमंत्री से अभिनेता विंदु दारा सिंह की मुलाकात

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर अभिनेता विंदु दारा सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अभिनेता का स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल […]

You May Like