गिरफ्तार, दो साथी भी धराए
इंदौर:पुलिस ने करीब 6 महीने पहले मालिक की जीप लेकर फरार हुए ड्राइवर को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने जीप और एक अन्य कार को पंजाब के अमृतसर में ले जाकर गिरवी रख दिया था. मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.एसीपी तुषार सिंह जोन 03 ने बताया कि इस मामले की शुरुआत अक्टूबर 2024 में पलासिया पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत से हुई थी.
शिकायतकर्ता अनिल टीदार ने बताया था कि उनका ड्राइवर मनीष दंडोतिया सफाई कराने के बहाने जीप लेकर फरार हो गया था. इसके बाद, मनीष ने अपने दो साथियों सूरज उर्फ भूरा और हेमंत के साथ मिलकर अमृतसर में जीप और एक अर्टिगा कार को गिरवी रख दिया था.
फरियादी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने अमृतसर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों गाड़ियाँ जिसमें जीप नंबर एमपी 09 डीक्यू 6289 और अर्टिगा कार नंबर एमपी 09 डीएल 6220 – जब्त की हैं. इस मामले में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य मामलों में भी संलिप्तता हैं या नहीं
