ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पारदर्शी सर्वे और त्वरित राहत के निर्देश

सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील चुरहट अंतर्गत ग्राम समदा एवं पटपरा का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल क्षति की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का सर्वे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि वास्तविक पात्र किसानों को ही राहत का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा के मामलों में राहत पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक पात्र किसान तक शासन की सहायता समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए, जिससे उन्हें जल्द राहत मिल सके।इस दौरान नायब तहसीलदार साक्षी गौतम भी उपस्थित रही।

Next Post

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल सिंगोली आएंगे

Mon Apr 6 , 2026
नीमच। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल 7 अप्रैल मंगलवार को सिंगोली आएंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 7 अप्रैल को प्रात:8.00 बजे शक्ति नगर, कोटा से सडक़ मार्ग द्वारा प्रस्थान कर, प्रात:9.30 बजे तिलिस्मा रोड़, सीएम राइज स्कूल के सामने, सिंगोली, जिला नीमच पहुंच कर, स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तदपश्चात […]

You May Like