इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक एक रेस्टोरेंट में मैनेजर था. आत्महत्या से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने एक युवती के साथ प्रेम प्रंसग का जिक्र किया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है. 25 वर्षीय प्रद्युम्न नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की. युवक प्रद्युम्न एमबीए की पढ़ाई के साथ एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था. पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने श्रुति नाम की लड़की का जिक्र किया.
युवक ने सुसाइड नोट में 10 साल प्यार किया और अब कह रही है कि छोड़ दो, इसलिए मैं मर रहा हूं. वहीं सुसाइड नोट में युवक प्रद्युम्न ने माता-पिता पर भी गुस्सा जाहिर किया और लिखा कि मुझे जान देने के बाद तुम्हें भी मरना पड़ेगा, क्योंकि तुमने मुझे बहुत परेशान किया है. फिलहाल युवक का पोस्टमार्टम एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है
