काजल त्रिपाठी और राजनंदनी का बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका राजनंदनी की शानदार जोड़ी में बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ रिलीज किया गया है।

बोलबम गीत भोला भस्मी लगवनी जी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हमेशा अच्छे अच्छे गाने रिलीज होते हैं, जिसे देख व सुनकर बहुत अच्छा लगता है। ये बोलबम गीत भी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत अच्छा बनाया है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं राजनंदनी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गीत गाकर मुझे बहुत खुशी है। ये बोलबम गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गीत को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘भोला भस्मी लगवनी जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं। इस गाने को गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, कंपोजर नवरत्न पांडेय हैं, जबकि छोटू बंटी ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

 

Next Post

खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे प्राण

Sat Jul 12 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में प्राण को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने खलनायकी के क्षेत्र में एकछत्र राज किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण […]

You May Like